भाजपा की बैठक में कंजाबाग,पटिया, उमरुखुर्द के लोगों ने रखी समस्याएं

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कंजाबाग रोड, पटिया, उमरू खुर्द के निवासियों ने भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जाशी ने ग्रामीणों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। रविवार को पटिया हनुमान मंदिर परिसर में हुई बैठक में स्थानीय निवासियों ने ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने और पटिया में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण आदि समस्याओं से अवगत कराया। इसके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा। बूथ अध्यक्ष घनश्याम सनवाल एवं हेमा जोशी को पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सूचना लोगों तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान महामंत्री मनोज वाधवा, विमल बोरा, प्रेम महर, हेमा ,बसंती देवी, केवलानंद पाठक ,जयंती देवी ,कौशल्या देवी, मीना महर, मंजू देवी ,पुष्कर सिंह, रघुवर सिंह ,संजय जोशी, किशोर जोशी ,जगदीश चंद्र नगरकोटी, शिवराज कुंजवाल, पूरन जोशी, भोपाल बिष्ट, भवानी भंडारी,पुष्कर सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *