गुलदार की दहशत से सहमे बगोड़ी समेत छह गांवों के लोग

Spread the love

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के बगोड़ी, नकोट, जसकोट, खमोली, धमाडी, रनकोटी गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। शाम होते ही गुलदार गांव के आसपास और खेतों में आ धमक रहा है। गुलदार के साथ उसके दो बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।बगोड़ी गांव में दो दिन पहले गुलदार ने अतुल जोशी के घर पर कुत्ते पर हमला किया। घरवालों ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। सोमवार सुबह गुलदार फिर गांव में आ धमका। गांव का युवक राधे जोशी अपने सोलर प्लांट की देखभाल कर रहा था, इसी दौरान गुलदार पीछे दौड़ पड़ा।भागकर उन्होंने किसी तरह से जान बचाई। ओम प्रकाश जोशी, शशि जोशी, ऋषभ जोशी, पंकज जोशी, मुन्नी देवी, पंकज जोशी ने बताया कि गांव के आसपास पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई देने से बच्चे शाम को खेलने आंगन में नहीं आ रहे हैं। महिलाएं भी चारापत्ती के लिए अकेले खेतों और जंगल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। रेंजर सौरभ सिंह ने बताया कि बगोड़ी में गुलदार दिखाई देने की सूचना पर वहां टीम को गश्त करने भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *