उत्तराखंड

कर्णप्रयाग के अपर बाजार, मस्जिद मुहल्ला के लोगों ने लगाया सांकेतिक जाम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। अपर बाजार, मस्जिद मुहल्ले में भूस्खलन से सुरक्षा के प्रबंध न किए जाने को लेकर अपर बाजार के लोगों ने सोमवार को अपर बाजार की सड़क पर सांकेतिक जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपर बाजार में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे तीस से अधिक घर पूरी तरह इस खतरे की जद में हैं। लेकिन यहां प्रशासन और सरकार ने सुरक्षा के नाम पर केवल तिरपाल बांटने का काम किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्णप्रयाग-रानीखेत मोटर मार्ग निर्माण के बाद से ही ये क्षेत्र लगातार भू स्खलन का शिकार रहा है। 2010 में इस इलाके के लगभग 40 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस थमाया गया था। तब से आजतक इस इलाके में सहायता के नाम पर कुछ तिरपाल वितरण के अलावा कोई कार्य नहीं किया गया है। बीत साल भी बरसात में यहां कई मकान खतरे की जद में आ गए। स्थानीय लोगों द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि इस क्षेत्र का उचित ट्रीटमेंट की कार्यवाही नहीं की गई तो ये लोग उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। उक्त अवसर पर महेंद्र गैरोला, सुभाष गैरोला, अनिल खंडूरी, मोहित खान, बल्लभ खंडूरी, मंजू खंडूरी, दीपा डिमरी, आदित्य नवनी, त्रिलोक सिंह कंडवाल, शौकत हुसैन असगर अहमद मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के ईओ ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि अपर बाजार में जहां अधिक खतरा है उन स्थानों पर पालिका ने दीवार दने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!