देहरादून। मसूरी में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने से माल रोड सहित संपर्क मार्गों व मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। स्कूली बच्चों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अपराह्न 3:00 बजे करीब पिक्चर पैलेस चौक पर जाम लगने से स्कूली बच्चों के साथ ही पर्यटक स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब से मसूरी घूमने आए रमनदीप सिंह ने बताया कि वह करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह कई शहरों में घूमने के लिए गए थे लेकिन जिस तरह से मसूरी में जाम लग रहा है इस तरह का जाम और अन्य शहरों में कहीं भी देखने को नहीं मिला। गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा मसूरी में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए हाल ही में ट्रैफिक प्लान बनाया गया था जो पहले दिन शुक्रवार को ही भीड़ बढ़ने पर फेल होता हुआ नजर आया। माल रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदार प्रताप सिंह पवार ने बताया कि जिस तरह से जाम लग रहा है। उससे व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गई है। पर्यटक जाम में फंसने के कारण दुकान में खरीदारी करने नहीं आता जिससे हर दिन नुकसान हो रहा है। हरेंद्र ने बताया कि अभी तो मसूरी में सीजन शुरू नहीं हुआ अभी यह हाल है पीक सीजन में स्थिति और भी विकट हो जाएगी। ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए नगर पालिका द्वारा वन वे व्यवस्था के साथ ही संविदा कर्मचारी रखे गए हैं। बावजूद इसके जाम पर कोई भी कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका द्वारा निर्धारित समय के बाद माल रोड पर वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन माल रोड पर निर्धारित समय के बाद भी वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लग रहा है। इससे जाम की स्थिति बन रही है.
माल रोड पर दिन भर लोडर: माल वाहक वाहन माल रोड पर घूम रहे हैं। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मसूरी में वाहनों के हिसाब से उचित पार्किंग व्यवस्था भी नहीं है जिससे पर्यटक सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। मसूरी देहरादून मार्ग पर जगह-जगह पर मिनी बसें वह प्राइवेट बसें खड़ी हैं जिससे जाम लग रहा