उत्तराखंड

कंजाबाग में नशे के अवैध कारोबार से लोग परेशान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। कंजाबाग क्षेत्र के लोगों की बैठक में जानकी मंडप के आसपास एवं कंजाबाग रोड पर नशे के बढ़ते अवैध कारोबार और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा नशाखोरों को संरक्षण देने का मुद्दा उठा। महिलाओं ने इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की। बुधवार को जानकी मंडप में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि जल्द ही जानकी मंडप के पास एक पुलिस की स्थाई चौकी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की जाएगी। नशे की चपेट में आकर सभी वर्गों के युवा अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही प्रशासन की मदद से ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नशे की चपेट में आ चुके युवाओं को मेडिकल सहायता प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने कहा कि कंजाबाग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कलोनी का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। बिना सत्यापन बाहरी लोगों को क्षेत्र में बसाने का विरोध किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान सभासद गोकुल ओली ने की।
ये रहे मौजूद
मनोज वाधवा, गणेश चंद, विनोद जोशी, नरेश राणा, शांति पांडे, लीलाधर पाठक, मीना मेहता, अनीता देवी, मान सिंह, हेमलता कन्याल, निर्मला गहतोड़ी, शांति जुकरिया, आशा चंद, कस्तूरी लाल, भीम सिंह धामी, प्रेम सिंह ज्याला, सावित्री चंद, शांति पंत, सावित्री बुंगला, शोभा धामी, शांति जोशी, पुष्पा बिष्ट, सरस्वती ठाकुराती, गीता भट्ट, कुसुम, दिीया, प्रिया खाती, तनुजा सामंत, पुष्पा धामी, मंजू सामंत, शांति देवी, पुष्पा उपाध्याय, मोनिका सिंह, चन्द्रा भट्ट, गोविंद बिष्ट, सुनीता भंडारी, हीरा देवी, हेमा बिष्ट, गोदावरी पंत, मुन्नी रावत, मंजू चंद, जानकी, ममता, दीपा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!