पेड़ों की लापिंग करते समय करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड द्वारीखाल के कांडाखाल क्षेत्र में पेड़ों की लापिंग करते समय करंट लगने से ठेकेदार के अधीन कार्यरत एक विद्युत कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। विभागीय स्तर पर लाइन में करंट आने के कारणों की जांच की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम सुंडल निवासी राजेश भट्ट (45) पुत्र प्रेमलाल भट्ट अपने साथी लाइनमैन के साथ 11 हजार केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ रहे पेड़ों की लापिंग कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विभागीय कर्मियों के अनुसार, पेड़ों की लापिंग के लिए विद्युत लाइन का शटडाउन लिया गया था। इसके बावजूद लाइन में करंट कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *