कोटद्वार-पौड़ी

पुण्यतिथि पर पेशावर कांड के महानायक को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जिला कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 44 वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदस्यों ने बेहतर समाज निर्माण के लिए गढ़वाली के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री बलवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, विनोद सिंह, नईम अहमद, कृपाल सिंह नेगी, अमित राज सिंह, विजय नेगी, अनिल रतूड़ी, राजा आर्य, जावेद, धर्मपाल नेगी, पुष्पेंद्र सिंह नेगी, संदीप सिंह रावत, भारत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में तहसील परिसर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। तत्पश्चात उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेशावर में देश की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना करने से उन्होंने अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। इसके बाद से उन्हें चंद्र सिंह गढ़वाली नाम मिला। वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, विजय माहेश्वरी, प्रवीन रावत, सुधा असवाल, मीना बछवाण, विनीता भारती, शहनाज शम्सी, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा, रजनीश उप्पल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट और बाबी बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!