उत्तराखंड

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता बेहाल, सरकार बनी मूकदर्शक रू सुनील सेठी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियो ने पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ बस अड्डे के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। सुनील सेठी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे घर का पूरा बजट बिगड़ रहा है। खाद्य सामग्री के रेट भी बढ़ रहे है। सब्जियों के दाम आसमान टू रहे है सरकार जनता को राहत देने की बजाय आवश्यक चीजों के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। जनता की समस्याओं पर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। सेठी ने कहा कि पेट्रोल डीजल आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। निम्न वर्गीय व्यक्तियों ने वाहन चलाने ही बंद कर दिए है। उन्होंने कहा कि मुठी भर राशन बांट कर सरकार लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। लेकिन महंगाई रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि लकडाउन के पहले से ही आमजनमानस व व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग बच्चो की स्कूल फीस तक नहीं जमा करा पा रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से बढ़ रही महंगाई की वजह से आमजन की समस्याओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसका जवाब जनता चुनाव में देगी। आम जनमानस बढ़ती महंगाई से त्रस्त है और सरकारें कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से मुकेश अग्रवाल, दलजीत सिंह, गौरव गौतम, सोनू चौधरी, हन्नी दामिर, सन्नी दामिर, धर्मपाल सिंह, नरेश चौहान, हर्ष गम्भीर,रवि जोशी मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!