पेयजल समस्या के निराकरण को लोगों ने किया प्रदर्शन

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 लालपुर की काका कॉलोनी और चण्डीगढ़ कॉलोनी में पांच दिन से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का निराकरण न होने से आक्रोशित लोगों ने टयूबवेल के समक्ष विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि जल्द ही समस्या का निराकरण न होने से सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा। 
रविवार को गोपार्ल ंसह नेगी के नेतृत्व में काका कॉलोनी और चण्डीगढ़ कॉलोनी के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। गोपाल सिंह नेगी ने कहा कि टयूबवेल खराब होने से पिछले पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह टयूबवेल सिंचाई विभाग के अधीन है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उक्त टयूबवेल को जल संस्थान को स्थानांतरित किया जाय, क्योंकि यहां पर पानी की टंकी का अभाव है और कर्मचारियों का अभाव है। जल संस्थान के अधीन टयूबवेल होने से कर्मचारियों की तैनाती हो जाएगी और काफी हद तक पानी की समस्या का भी निराकरण हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पानी को खोलने वाला कर्मचारी ईमानदारी से डयूटी नहीं कर रहा है। जिस कारण लोगों को दिक्कतें हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद लीला कर्णवाल, बलवान सिंह रावत, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, पाषर्द लीला कर्णवाल, सतेन्द्र्र ंसह रावत, हरीश चन्द्र, सतीश, विक्रम सिंह बिष्ट, सतीश चन्द्र धस्माना, रजनी देवी, दिनेश चन्द्र धस्माना, प्रेम बल्लभ, गोविन्द सिंह, भारत सिंह, शंकर सिंह, उमेद सिंह, महेन्द्र सिंह, नेत्र सिंह, श्रीमती राजेश्वरी देवी, दीपा देवी, गंगोत्री, रामी, जयपाल, सुरमान सिंह, कृपाल सिंह, आरती बिष्ट, गौरा, कुसुम नेगी, सावित्री, अनीता रावत, खुशी नेगी, श्रीमती पुष्पा रावत, रीना रावत, रचित रावत, महिपाल सिंह, भूपाल सिंह, राजेन्द्र बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *