कोटद्वार-पौड़ी

डबल इंजन की सरकार को बताया विकास विरोधी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी विधानसभा सभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यक्रताओं को एकजुट और उनके विचारों पर अमल करना शुरु कर दिया है। कोटद्वार विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने डबल इंजन की सरकार को विकास विरोधी बताया। कोटद्वार विधानसभा में भाजपा कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किया गया। त्रिवेन्द्र सरकार की लचर कार्यप्रणाली के कारण प्रदेश गर्त में चला गया है। प्रदेश की जनता में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।
रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा भाबर क्षेत्र के मोटाढांक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोटद्वार विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र्र ंसह राणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इससे पूर्व जसवीर राणा सहित कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने मुख्यातिथि का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौकेपर नरेन्द्र सिंह राणा ने कांग्रेस सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल की तरफ से पार्टी को मजबूत करने के लिए जो सुझाव दिए गए है उनको प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख रखा जाएगा। हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा और उनके सुझावों पर अमल कर धरातल पर उतारा जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही हे। डबल इंजन की सरकार ने केवल देश और प्रदेश की जनता के साथ झूठे वादे करके छलने का काम किया है। जिसका जवाब जनता होने वाले विधानसभा चुनाव में देगी। कार्यक्रम में सेवादल के उपाध्यक्ष तेजपाल पटवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, वृजेन्द्र नेगी, वीरेंद्र रावत, विनोद रावत, वीरेंद्र पाल सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह पयाल, श्रीधर बेदवाल, प्रताप सिंह टम्टा, महेश शाह, विमलेश नेगी, प्रीती सिंह, रितेश बडोला, अतुल नेगी, इरशाद सल्मानी, शुभलोक रावत, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!