श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिलकेदार वार्ड नंबर 40 में गुलदार की दहशत से लोग परेशान हैं। वार्ड पार्षद संदीप रावत ने बताया कि सोमवार रात को गुलदार घर के आंगन में आ धमका, साथ ही एक कुत्ते पर हमले का प्रयास भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। इससे लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराकर लोगों को गुलदार की दशहत से निजात दिलाने की मांग की गई है। बता दें कि अभी चार दिन पूर्व नगर के आम्रकुंज में आवासीय घरों के आस-पास भी एक गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी थी, लोगों के शोर करने के बाद मादा गुलदार शावकों को छोड़कर भाग गई। इस कारण शावक एक घर में घुस गए थे, बाद में वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ दिया था। (एजेंसी)