श्रीनगर गढ़वाल : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) इकाई की ओर से पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. अशुतोष सयाना के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। एनएमओ इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ सचर के सहयोग तथा डॉ. अमन भारद्वाज के समन्वय में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान भूपेन्द्र सिंह पटवाल, चतुर सिंह राणा, छात्र बोरिस और मोहित समेत अन्य प्रतिभागियों ने पौध रोपण में भागीदारी की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता का संवर्धन वर्तमान समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। (एजेंसी)