जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा-लैंसडौन मोटर मार्ग पर फतेहपुर बैंड के समीप खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात कोटद्वार थाना पुलिस के माध्यम से एसडीआरएफ को फतेहपुर बैंड के समीप खाई में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने नदी किनारे से शव को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। लैंसडौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और क्षेत्र में अक्सर घूमता दिखाई देता था। दो दिन पूर्व भी उसे डेरियाखाल के समीप देखा गया था। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।