सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बूथों पर खिंचे फोटो

Spread the love

मतदाताओं ने प्रत्याशी को दिए वोट का फोटो पोस्ट किया
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मतदाताओं ने वोट की गोपनीयता की जमकर धज्जियां उड़ाई। मतदान के दौरान वोटरों ने बूथ में मोबाइल से फोटो खींचे। यहां तक कि उन्होंने जिस पार्टी व प्रत्याशी को वोट दिया, उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जबकि, निर्वाचन आयोग ने बूथ के अंदर फोटो खींचने की मनाही कर रखी थी।
निर्वाचन आयोग के नियमानुसार, बूथ पर मतदान करने वाले प्रत्येक मतदाता का वोट गोपनीय रखा जाता है, लेकिन मतदान वाले दिन कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने अपने वोट को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। पूरे दिन इंटरनेट पर कई लोगों के मतदान का वीडियो व फोटो वायरल होता रहा। पुलिस की सख्ती के बाद भी मतदाता मतदान के दौरान का वीडिया व फोटो खेंचते रहे। इंटनेट पर डाले गए इस वीडियों व फोटो को कई लोगों से शेयर भी किया। कई लोग इस फोटो व वीडियों को शेयर कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की भी अपील कर रहे थे। लगातार वायरल हो रहे इस तरक फोटो व वीडियों ने बाद भी प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं दिखाई। इस तरह की लापरवाही प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *