पितांबर अध्यक्ष तो सुरेंद्र और मधुसूदन बनें सचिव

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : मायादेवीखाल में क्षेत्रीय विकास एवं संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें पितांबर दत्त बलूनी को अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश बंगवाल, हरिप्रसाद बंगवाल, विरेंद्र सिंह, जगदीश लाल व कुशलानंद बडोनी को उपाध्यक्ष तथा सुरेंद्र प्रसाद बंगवाल व मधुसूदन बंगवाल को सचिव बनाया गया। इसके अलावा समिति में दिनेश प्रसाद सेमवाल, विरेंद्र बंगवाल व रविंद्र सिंह राणा और रमेश को कोषाध्यक्ष, अजय सेमवाल व अनिल बंगवाल को मीडिया प्रभारी, राजेंद्र प्रसाद बंगवाल, जगदंबा प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने से लोग परेशान हैं। कहा यदि एक माह के अंदर पेयजल योजना से आपूर्ति सुचारू नहीं होती है और त्यूणा गदेरे से बरसोली, गवाणा, नौली, सौडू आदि गांवों के टैंकों में पानी नहीं पहुंचाया जाता है तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस संदर्भ में समिति की ओर से शासन-प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *