Uncategorized

जिला न्यायालय परिसर में हुआ हरेला पर पौधारोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जिला जज ने की सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील
रुद्रप्रयाग। जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकान्त पाण्डे ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ता एवं कर्मचारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही हरियाली, खुशहाली, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के प्रतीक हरेला पर्व का शुभारंभ किया। जिला जज ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। पौधरोपण के मौके पर जिला जज ने कहा कि पर्यावरण सन्तुलन बहुत जरूरी है, भविष्य की चिन्ता को देखते हुए एक व्यक्ति एक वृक्ष लगाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को पौधे का रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनामिका सिंह ने बताया कि राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार से 22 जुलाई तक एक सप्ताह समस्त ग्राम विधिक सेवा पीएलवी द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में प्राधिकरण के अधीन 24 ग्राम विधिक समितियां कार्य कर रही है, प्रत्येक में प्राधिकरण स्वयंसेवक (पीएलवी) नियुक्त है। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनामिका सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सचिन कुमार पाठक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद ए वाहिद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र लाल कोहली, वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी कमलेंद्र सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केएस रौथाण, सचिव महावीर सिंह बुटोला, अधिवक्ता गजपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, यशोदा खत्री, डिप्टी रेंजर लक्ष्मण सिंह राणा, भूपेश जोशी, उदय सिंह मिंगवाल, बीना बुटोला सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!