Uncategorized

पर्यावरण दिवस पर हुआ पछुवादून से जौनसार तक पौधरोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर पछुवादून में विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और युवा संगठनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही युवाओं की ओर से घर-घर जाकर लोगों को तुलसी, बरगद, पीपल के पौधे वितरित किए गए। शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्र में बाबूगढ़ निवासी विवेक शर्मा की ओर से पौधरोपण के लिए पौधे मुहैया कराए गए। उप शिक्षाधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारियों, शिक्षकों और महिला पुलिस कर्मियों ने पौधरोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस कमेटी डाकपत्थर और ग्राम पंचायत डाकपत्थर की ओर शांति धाम और प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पूर्व काबिना मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राकेश शर्मा, शशांक शर्मा को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने वन विभाग कर्मियों के साथ मिलकर झाझरा रेंज के जंगल में पीपल, बरगद और पिलखन के पौधे रोपे। लोक पंचायत जौनसार बावर से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हरिपुर घाट पर यमुना किनारे फलदार प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धरती का हरा भरा रखना प्रत्येक मानव का दायित्व है। इस दौरान गंभीर चौहान, प्रीतम, भारत चौहान, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।ग्राम्य विकास समिति की ओर से त्यूणी तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया। एआरवी इंटर कालेज विकासनगर की एनएसएस इकाई ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया। राइंका छरबा के एनएसएस स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को पौधे बांटे। राजकीय महाविद्यालय चकराता की एनएसएस इकाई की ओर से पौधरोपण के साथ ही ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए। भाजपा विकासनगर शहर मंडल कार्यकर्ता, ग्रामीण मंडल कार्यकर्ता, हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों और हनुमदधाम में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना में जान गंवा चुके लोगों की याद में सौ नीम और सौ तुलसी के पौधे रोपे। नगर पालिका परिषद परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, सभासदों और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेलाकुई की औद्योगिक इकाइयों में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया। रूशान फार्मा लिमिटेड कंपनी के परिसर में श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन ने सौ पौधे रोपे। इस दौरान बीएसए संगत, सचिन शर्मा, महेश जाधव, सचिन खाली, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!