Uncategorized

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। जनसंघ की नींव के पत्थर और केन्द्र में मंत्री रहे डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र हित में किये योगदान और बलिदान को भारत के लिये मिसाल बताते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक्टर मुखर्जी की स्मृति में उन्हें याद किया और वृहद पौधरोपण किया। जिला मुख्यालय में नगर मंडल गोपेश्वर द्वारा कोठियाल सैंण में इस अवसर पर गोष्ठी, एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासीविक्रम सिंह वर्त्वाल, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी कुलदीप सिंह वर्मा भाजपा, तारा दत्त थपलियाल एडवोकेट नीलम सिंह नेगी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, प्रियंका बिष्ट, मीना गोस्वामी, शान्ति राणा, नन्दी राणा, जुला देवी, दीपक भट्ट भागीरथी कुंजवाल, एच पी ममगाईं, आदि वक्ताओं ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!