कोटद्वार-पौड़ी

कण्वाश्रम में किया पौध रोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से हरेला पार्व पर कण्वारम में पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान कण्वाश्रम क्षेत्र में बरगद, नीम, जामुन, आंवले सहित अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा की पौध लगाने से ज्यादा उसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। किसान मोर्चा ने कहा पूरे पखवाड़े भर मोर्चा घर-घर जाकर के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है। इस मौके पर मोर्चा के जिला महामंत्री शांतनु रावत मंडल, मंडल अध्यक्ष अनिल रावत, अनूप नेगी, ओमेंद्र पटवाल, उदय सिंह नेगी,अमित नेगी,बंटी पवार, रजत भट्ट, हेमंत रीठवाल, जितेंद्र नेगी,राकेश बर्थवाल, सौरव राघव, शुभम राणा, विराट सुंद्रियाल, मुकुल नेगी, नवीन रावत, सूरज बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!