रेडक्रॉस की बैठक में मानवता की सेवा का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गुरूवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा पौड़ी गढ़वाल की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए प्रत्येक आदमी को मानव सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए और नि:स्वार्थभाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय किसी को सहायता प्रदान करके उसके दु:ख का निवारण करने से खुद को जो सुख की अनुभूति होती है उस खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।


बैठक में रेडाक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी रक्तदान शिविरों, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, मानवता की सेवा से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही शाखा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चेयरमैन गणेश खुगशाल, सचिव केशर सिंह असवाल, समिति के सदस्य सरदार सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत, जसपाल सिंह रावत, मदनमोहन नौडियाल, प्रदीप रावत, पुष्कर सिंह, प्रदीप नैथानी, टी. एस. नेगी, सुरेश चन्द्र बड़थ्वाल, दिनेश शाह, दीपक खनसूली सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *