जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज पौड़ी धर्म सिंह ने सतपुली के पीएलवी पुष्पेंद्र राणा को विधिक जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर नगर पंचायत सतपुली की ओर से पुष्पेंद्र राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नगर पंचायत ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आमजन को उनके विधिक अधिकारों और नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है।