कोटद्वार-पौड़ी

काव्य संग्रह जीवन रागिनी का किया विमोचन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चेलूसैंण के शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह नेगी लिखित प्रथम काव्य संग्रह ‘जीवन रागिनी’ का विमोचन हो गया है। काव्य में प्रेम, समर्पण, कृतज्ञता, स्त्री गरिमा व प्रकृति सहित अन्य अन्य विषयों के बारे में बेहतर जानकारी दी गई है।
काव्य संग्रह का विमोचन करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष दिलबर सिंह बिष्ट ने कहा कि काव्य संग्रह में प्रकृति व प्रेम का अच्छी तरह से वर्णन किया गया है। रचनाकार धर्मेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि उनकी रचना प्रेम, समर्पण, कृतज्ञता, स्त्री गरिमा, प्रकृति, आध्यात्म, रहस्य, रोमांच और घुमक्कड़ी को प्रतिबंधित करती है। उनकी यह कृति सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। बताया कि उनके दो अन्य काव्य संग्रह भी शीघ्र ही प्रकाशित होंगे। इस अवसर पर जयवीर सिंह रावत, धीरेंन्द्र सिंह रावत, सुधीर असवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, डॉ. महावीर सिंह बिष्ट, विष्णु सिंह बिष्ट, कैलाश थपलियाल, आशीष चौहान, संतोष मोहन बेलवाल, मनमोहन चौहान और आशीष चौहान आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!