कोटद्वार-पौड़ी

पोखड़ा के कोलाखाल में हुआ सांसद का भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विकासखंड पोखड़ा केकोलाखाल में पहली बार पहुंचे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भाजपा महिला सिंह नेगी ने गढ़वाल सांसद श्री रावत को जमीनी कार्यकर्ता बताया। वहीं चौबट्टाखाल महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धर्न ंसह रावत का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद तीरथ सिंह रावत ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां बताई। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जायेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान कोला श्रीमती किरन देवी, बलवन्त सिंह नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोवन सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वरी जोशी, प्रवेश सुन्दरियाल, भगत सिंह रावत, कमली, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, धनेश्वरी देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!