पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

चमोली : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे में ही गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को थाना थराली में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ राजेन्द्र सिंह ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना थराली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। जिसकी विवेचना सब इंस्पेक्टर सुधा बिष्ट को सौंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट से जेल भेज दिया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *