पुलिस ने निरस्त किए छ: डीएल, 208 के काटे चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले की पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने वाहनों की सघनता से चेकिंग करने हुए 208 चालान किए। जबकि नशे में वाहन चलाने पर 6 चालकों के डीएल निरस्त करते हुए वाहन भी सीज किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी सर्वेश पंवार ने बताया कि के यातायात उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जनपद में यातायात चेकिंग अभियान के दौरान 6 वाहन चालको, जिसमें कोटद्वार में 3, लक्ष्मणझूला, श्रीनगर व कोतवाली पौड़ी में भी एक-एक चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जिस पर चालकों के वाहन सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *