उत्तराखंड

हल्द्वानी से धौलछीना पहुंची मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। हल्द्वानी से भटकते हुए धौलछीना पहुंची मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को धौलछीना पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया। रविवार सुबह थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक महिला अकेली धौलछीना बाजार में इधर-उधर भटकती दिखाई दी व स्थानीय लोगों द्वारा भी बताया गया कि उक्त महिला काफी देर से भटक रही है। पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला से नाम, पता पूछा तो महिला अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी। महिला होमगार्ड द्वारा समझा-बुझाकर पूछताछ करने की कोशिश की गई तो महिला ने अपने अल्मोड़ा निवासी जीजा का नाम बताया। महिला के परिजनों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। महिला के अल्मोड़ा निवासी जीजा का पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा उसके जीजा से सम्पर्क कर उन्हें थाना धौलछीना बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया गया कि उक्त महिला कुछ समय पूर्व से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है जो बिना बताए घर हल्द्वानी से चली गई थी। महिला के घर से अचानक चले जाने पर सभी परिजन काफी परेशान थे और ढूंढ खोज में लगे थे। सकुशल मिलने पर उनके द्वारा धौलछीना पुलिस की कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी, महिला होमगार्ड बबीता, पिंकी बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!