पुलिस ने सुनी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत रिखणीखाल थाने में अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने नागरिकों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
सोमवार को थाना प्रभारी मो. अकरम ने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों व अकेले रहने वाले वृद्धजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से मोबाइल नंबर से प्राप्त होने वाले ओटीपी को किसी अनजान व्यक्ति को साझा न करने की सलाह दी। कहा कि आनलाइन प्राप्त होने वाले किसी विज्ञापन के लालच में आकर संदिग्ध लिंक को न खोलें। आधार कार्ड, वोटर कार्ड के अपडेट कराने के नाम पर किसी से अपनी निजी जानकारी साझा न करने व आनलाइन ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी देकर सतर्क रहने व साइबर ठगी होने पर 1930 टोल फ्री नंबर पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल वृद्धों को आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उत्तराखंड पुलिस टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *