Uncategorized

पुलिस और व्यापारियों ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कोरोना से बचाव के लिए पुलिस और व्यापारियों ने जागरूकता अभियान चलाया। कपकोट, भराड़ी और हिचैड़ी बाजार में पुलिस ने मार्च विद मास्क रैली निकाली। व्यापारियों और आम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने, सोशल दूरी का पालन करने और हाथों को समय-समय पर साबुन से साफ करने को कहा। जागरूकता रैली को थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट और पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने भराड़ी यूको बैंक के पास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल पुलिस जवानों ने लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को कोरोना के प्रति सचेत किया। रैली भराड़ी बाजार होते हुए शामा-सौंग तिराहे पहुंची। जिसके बाद पुल बाजार, कपकोट बाजार, कपकोट पुल, हिचैड़ी तक रैली निकाली गई। थानाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि पूरे जिले में कोरोना से बचाव के लिए मार्च विद मास्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को कोरोना के बढ़ रहे खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, गणेश सुरकाली, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, अंकित ऐठानी, प्रकाश जोशी, दयाल ऐठानी, हरीश हडसन ऐठानी सहित पुलिस के खजान सिंह, ललित बोरा, सुंदर गिरी, जगदीश कोरंगा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!