गणतंत्र दिवस अल्मोड़ा पुलिस लाइन में होगी पुलिस परेड

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गणतंत्र दिवस को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होने कहा है कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 के गाइड लाइन के तहत किए जाएंगे। इस मौके पर कोरोना टीकीकरण के लिए भी विशेष पहल की जाएगी। डीएम ने बताया कि इस दिन सभी कार्यालयों में प्रात: 9रू30 बजे ध्वजारोहण होगा। इस मौके पर संविधान में में उल्लखित संकल्प का अनिवार्य रूप से स्मरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण व पुलिस परेड का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा। इसका आयोजन प्रातरू 10रू30 बजे से 12रू00 बजे तक होगा। इस दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने सीएमओ को इस मौके पर वृहद टीकाकरण कार्यक्रम सुनिश्चित करने को कहा है। लेप्रोसी मिशन करबला अल्मोड़ा व नारी निकेतन बख में जिला पूर्ति अधिकारी फल वितरण करेंगे। इधर जिला कारागार में भी जेल अधीक्षक फल वितरण करेंगे। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को घर पर ही जाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *