उत्तराखंड

20 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को मिलेगा 4600 ग्रेड पे रू सीएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 20 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही पुलिस कर्मियों की एक बड़ी मांग पूरी हो गई है। इसी के साथ सीएम ने देहरादून में पुलिस म्यूजियम बनाने और अपराधियों पर घोषित किए जाने वाली पुरस्कार राशि भी बढ़ाने की घोषणा की है। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा, जबकि अन्य की मांग पर वेतन विसंगति कमेटी विचार करेगी।
4600 ग्रेड पे 20 साल की अवधि पर दिया जाता है, तकनीकी तौर पर इससे अभी 2001 बैच के करीब 1500 पुलिस कर्मी ही प्रभावित हो रहे थे, इस कारण उनकी मांग पूरी हो गई है। जबकि अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी इसका रास्ता साफ हो गया है। पुलिस कर्मियों के परिजन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे। सीएम ने देहरादून में पुलिस म्यूजियम बनाने और शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल, सड़कों का नामकरण करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही ईनामी बदमाशों पर घोषित की जाने वाली पुरस्कार राशि भी विभिन्न स्तर पर दस गुना तक बढ़ाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!