बिग ब्रेकिंग

मंत्रियों के पोर्टफोलियो का एलान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कुल 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नई कैबिनेट में 28 राज्य मंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 32 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी़.़
कोरोना महामारी के संकट के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी अब मनसुख मंडाविया संभालेंगे। इससे पहले ड़ हर्षवर्धन इस मंत्रालय की जिम्घ्मेदारी संभाल रहे थे। मांडविया को स्वास्थ्य के साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
दिग्गजों पर दारोमदार
अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।
पीयूष गोयल – उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा कपड़ा एवं वाणिज्य मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम मंत्रालय
सिंधिया- सिविल एविएशन
स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्घ्वच्घ्छ भारत मिशन भी देखेंगी
ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला
पशुपति पारस: खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
किरन रिजिजू : संस्ति मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले भी
पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय
अनुराग ठाकुर: खेल और युवक कल्याण मंत्रालय
गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय
भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय
हरदीप पुरी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा। शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा, हरदीप सिंह पुरी को ये मंत्रालय मिला।
दूसरी कार्यकाल का पहला विस्तार
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार किया है। नियम के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक से अधिक 81 सदस्य हो सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्घ्तार में उत्तर प्रदेश को बड़ा हिस्सा मिला है। केंद्र सरकार ने इस विस्तार में शिक्षित और युवा सदस्यों को तरजीह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!