अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, सामने आया कारण

Spread the love

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव (38) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। उनके शव का परीक्षण किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टरों के एक पैनल ने किया था। पोस्टमॉर्टम को वीडियोग्राफी की निगरानी में किया गया है। इस दौरान पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर सुरक्षा बल तैनात थे और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक की मृत्यु फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने से हुई है। जब फेफड़ों में खून नहीं पहुंचा, तो शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिली और हृदय-सांस की नली अचानक फेल हो गए। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए पूरे हृदय और फुफ्फुसीय थ्रोम्बोएम्बोलिक सामग्री को फॉर्मेलिन में संरक्षित किया है। अन्य संभावित कारकों की विस्तृत रासायनिक जांच के लिए आंतरिक अंगों के नमूने भी संबंधित पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक चली पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया में यह बी स्पष्ट किया गया है कि जो सभी चोटें प्रतीक के शरीर पर पाई गई हैं, वो सभी मृत्यु से पहले की प्रकृति की थीं। इसका अर्थ है कि वो चोटें प्रतीक यादव को जीवित रहते हुए लगी थीं। पोस्टमॉर्टम के दौरान उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट अन्य परिवार के सदस्यों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।
प्रतीक फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले ही वह मेदांता से इलाज कराकर घर लौटे थे। बुधवार को तड़के 4 बजे वह घर के किचन में बेहोश पड़े मिले। इसके बाद उन्हें हजरतगंज स्थित अस्पताल लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली में थीं, जो लखनऊ लौट आई हैं। उनके भाई अखिलेश यादव ने पोस्टमॉर्टम का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *