Uncategorized

प्रदेश व्यापार मण्डल ने खेली फूलों की होली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। सुभाष घाट व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह हर की पौड़ी की समीप घाट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी एवं जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप द्वारा किया गया। इस मौके पर संजीव चौधरी व शिवकुमार कश्यप ने संयुक्त रूप से होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली का पर्व देश का महत्वपूर्ण त्यौहार है। होली के पर्व पर रंग बिरंगे रगों से होली खेलकर लोग आपस मे भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश भाटिया व संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों को मास्क वितरण किया गया। कार्यक्रम मे सभी व्यापारियों ने फूलों से होली खेली और एकता का संदेश दिया। सुभाष घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी व कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वधावन ने व्यापारियों व अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें होली का त्यौहार आपसी प्यार भरे रंगो से मनाना चाहिए। मन के भेद मिटाकर रगों से होली मनाये। इस मौके पर मा.सतीश चंद शर्मा, अजय अरोड़ा, अनुज महेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, मयंक मूर्ति भट्ट, सुनील अरोड़ा, धीरज अरोड़ा, वेद प्रकाश बत्रा, प्रवीण शर्मा, मधु अरोड़ा, पंकज, लाली, नरेश वेदी, विशाल ठाकुर, सुधीर अरोड़ा, प्रिंस वधावन, तरुण कुमार, प्रेम कुमार, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, रिकी अरोड़ा, अशोक वधावन, रिंकू अग्रहरि, रमेश चंद्र शर्मा, समीर अरोड़ा, अनुज माहेश्वरी, आकाश अरोड़ा, प्रदीप अग्रवाल, राम गोपाल बंसल, सोनल गर्ग, जतिन हांडा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!