Uncategorized

सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए आशीष यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्वकर्मा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में चलायी गयी जनकल्याणकारी योजनाओं को उत्तराखण्ड में लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। पंचायत चुनाव में सपा कार्यकर्ता बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आशीष यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में छात्र-छात्राओं को मु्फ्त लेपटॉप, बेरोजगारी भत्ता, किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं उत्तराखण्ड में भी लागू कराने के प्रयास किए जाएंगे। सपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेशवासियों को अवगत कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान का आभार जताते हुए कहा कि सपा सभी वर्गो के हितों में अपना योगदान देती चली आ रही है। आशीष यादव ने कहा कि जल्द ही एक बूथ दस यूथ योजना को धरातल पर उतारकर पार्टी के आधार को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन पर रोक नहीं लग पा रही है। युवाओं को प्रदेश में रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। मोदी सरकार किसानों के हितों में फैसले नहीं ले रही है। प्रदेश सचिव दीक्षांत शर्मा ने कहा कि युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव को बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ है। पूरे प्रदेश में युवा पार्टी की विचारधाराआेंं से प्रभावित हैं। जल्द ही प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी में युवाओं को सम्मिलित करने का काम किया जाएगा। मां गंगा का दुग्धाभिषेक करने वालों में आदेश उपाध्याय, शिवकुमार, अरविन्द यादव, हन्नी शर्मा, मोनू, प्रभात, विकास यादव, रिंकी यादव, राकेश कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!