कोटद्वार-पौड़ी

प्रधान को दी जान से मारने की धमकी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। थाना थलीसैण क्षेत्र में ग्राम पंचायत ब्यासी के पूर्व प्रधान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर प्रधान को जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज करने का आरोप है। पुलिस ने वर्तमान प्रधान की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को थाना थलीसैण के ब्यासी ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य चल रहा था। इस दौरान पूर्व प्रधान भगत सिंह ने कार्य स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य प्रभावित कर दिया। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने जब इस पर नाराजगी जताई तो पूर्व प्रधान भगत सिंह ने उनसे अभद्रता करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते भगत सिंह उग्र हो गया, उसने प्रधान को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गाली-गलौज भी की। प्रधान गोविद सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। प्रधान गोविद सिंह ने बताया कि इससे पहले भी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन को क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने पर भगत सिंह ने स्वयं का ताला जड़ दिया था। जिसे स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद खोला गया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह के अभद्र व्यवहार के खिलाफ ग्राम पंचायत ने निदा प्रस्ताव भी पारित किया है। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि पूर्व प्रधान भगत सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!