उत्तराखंड

श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी।  साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को रामलीला मैदान में कीर्तन दरबार एवं गुरमत समागम का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे समूह संगत व सेवक परिवार सनु सिंह नरूला की तरफ से रखे गए अखंड पाठ को अमरीक सिंह ने पूरा किया। उसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब जी की अरदास से गुरमत समागम की शुरुआत की। इस दौरान उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की सलामती के लिए भी अरदास की गई। सबसे पहले हजूरी रागी परमजीत सिंह एवं साथियों ने कीर्तन किए। उसके बाद शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों के रागी जत्थों, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल एवं खालसा स्कूल के छात्रों ने गुरुवाणी का गायन किया। हेड ग्रंथि ठाकुर सिंह, गुरद्वारा गुरुनानक पुरा ने कथा सुनाई। उसके बाद सिख मिशनरी कलेज, लुधियाना, पुंछ जम्मू से आए प्रचारक वीर मनमोहन सिंह ने गुरु साहिब के जीवन से जुड़े वर्तान्त बताए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने लंगर प्रथा का आरंभ कर बराबरी का संदेश दिया जो आज तक कायम है। जिसमें राजा और रंक एक ही पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण करते हैं। गुरु साहिब की शिक्षाओं के चलते सिख पंथ हमेशा ही मानवता के भले के लिए तत्पर रहता है चाहे वह विश्व के किसी भी कोने में दैविय आपदा हो या अन्य कोई समस्या। चंडीगढ़ से आए हरप्रीत सिंह व साथियों ने कल तारण गुरु नानक आया़.़, मारया सिक्का जगत विच, नानक निर्मल पंथ चलाया़.़ व सतगुरु की सेवा सफल है जे को करे चित लाए़.़ आदि शबदों का गायन कर संगतों को निहाल किया। यहां रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह सेठी, अमरजीत सिंह बिंद्रा, अमरीक सिंह आनंद, नरेंद्रजीत सिंह, अमनपाल सिंह, सोहन सिंह, रविंदरपाल सिंह, तजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, अमनपाल सिंह, जगमोहन सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रिंस कोहली, जसपाल कोहली, परमजीत सिंह, बबली, सतपाल सिंह, बालबीर सिंह, दीवान चंद, हरविंदर, परमजीत सिंह, कवलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!