कोटद्वार-पौड़ी

प्रथम प्रधानमंत्री स्व. नेहरू को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घाजंलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके बताये गये मार्ग पर चलकर उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने वर्तमान में केन्द्र सरकार पर भी पूर्व प्रधानमंत्रियों के द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्यो पर भी ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने स्व़ पंडित जवाहर लाल नेहरू को बहुआयामी प्रतिभा का धनी तथा आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि अंग्रेजों की गुलामी में जकड़े हुए भारत को आजादी दिलाने के बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश में औद्यौगीकरण का माहौल तैयार कर देश में ही अधिकांश सामान का उत्पादन शुरू करवा दिया था। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने ही आधुनिक भारत के विकास की नींव रखकर देश को विकासशील देशों की श्रंखला में खड़ा कर दिया, जिससे आज भारत का नाम दुनिया के देशों बड़े ही सम्मान से लिया जाता है। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, पूर्व प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, विनीता भारती, हर्षिता, रमेश खंतवाल, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, दिनेश रावत, विजय रावत, महावीर सिंह रावत, राजेन्द्र गुंसाई, सूर्यमणि उनियाल, मोहम्मद रानू, महेन्द्र पाल सिंह रावत, पवन रावत, नीरज बहुगुणा, हरेन्द्र पुंडीर, जफर खान, भाष्कर प्रजापति, अमित राज सिंह, धीरेन्द्र बिष्ट, भारत सिंह नेगी, सत्येन्द्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र खंतवाल, नरेश कोटनाला, जितेन्द्र भाटिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!