प्रवासी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Spread the love

संवाददाता, बागेश्वर। जिला अस्पताल में रविवार की शाम करीब सात बजे एक प्रवासी महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। महिला मुंबई से लौटी है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को महिला मुंबई से रामनगर पहुंची थी। जहां उसे संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। वहीं से महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर महिला को जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. रीमा उपाध्याय ने महिला का प्रसव कराया। उन्होंने बताया कि महिला को सीएचसी गरुड़ से रेफर किया गया था। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि महिला को अलग वार्ड में रखा गया है। रामनगर संस्थागत क्वारंटाइन से उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *