उत्तरकाशी में माघ मेले की तैयारी तेज

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में लगने वाले पौराणिक माघ मेला यानी बाड़ाहाट कू थौलू के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत, बाड़ाहाट पालिका और जिला प्रशासन ने रामलीला मैदान में दुकानों नाप छाप के साथ ही मेले से जुड़ी अन्य कार्यवाही आरंभ कर दी है। मेले को लेकर संशय की स्थिति दूर करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि शनिवार शाम तक रामलीला मैदान में मेले में लगने वाले मनोरंजन और पांडाल से जुड़ी सामग्री पहुंच रही है। इस बार माघ मेला 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। कोविड 19 के नए वेरिएंट से संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार माघ मेले के दौरान मेलार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। जिला प्रशासन ने पहले ही बैठकों में बिना मास्क के किसी भी मेलार्थी को प्रवेश न देने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही पलिथीन को भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि माघ मेला इस बार भव्य होगा। मेले के भव्य आयोजन की तैयारी शनिवार से तेज हो गई है। रामलीला मैदान में मेले से जुड़ी आवश्यक सामग्री पहुंचने लगी है। इससे लोगों में मेले को लेकर संशय भी दूर होता जा रहा है। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने बताया कि माघ मेले की तैयारियां बाड़ाहाट पालिका भी जोर शोर से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *