बाबा केदार की उत्सव डोली यात्रा की तैयारियां शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। रविवार को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान भैरवनाथ की पूजा अर्चना की जाएगी, जबकि 2 मई को भगवान केदार की चल विग्रह मूर्ति स्थानीय परंपरानुसार केदारधाम को प्रस्थान करेगी। आगामी 6 मई को सुबह 6़15 मिनट पर बाबा केदार के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके लिए ऊखीमठ से भगवान केदारनाथ की चल विग्रह डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली प्रस्थान के कार्यक्रम को लेकर रविवार को ऊखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना होगी। जबकि इसके बाद 2 मई सोमवार सुबह 9 बजे बाबा केदार की चल विग्रह डोली पहले पड़ाव गुप्तकाशी को रवाना होगी। गुप्तकाशी में प्रवास के बाद 3 मई को डोली गुप्तकाशी से 8 बजे सुबह फाटा के लिए प्रस्थान करेगी। यहां रात्रि प्रवास के बाद 4 मई को डोली फाटा से सुबह 8 बजे गौरीकुंड स्थित मां गौरामाई मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। यहां भी रात्रि विश्राम के बाद 5 मई को डोली गौरीकुंड से सुबह 6 बजे केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि शाम केदारनाथ धाम पहुंचेगी। केदारनाथ धाम में 6 मई को सुबह 6रू15 मिनट पर भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा़ हरीश गौड़ ने बताया कि डोली यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *