लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गाजा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत संकुल ढौंटियाल में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकनृत्य में प्राथमिक विद्यालय गाजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गाजा प्रथम रहा। कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी प्रथम रहा। प्रदर्शनी व स्टाल में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ीसैंण प्रथम स्थान पर रहा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी को सर्वश्रेष्ठ एसएमसी घोषित किया गया। लोकगायन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजा प्रथम, रैंप वाक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाजा प्रथम, नुक्कड़ नाटक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजा प्रथम रहे। इस मौके पर विष्णु पाल नेगी, राजेश रावत, प्यारे लाल शाह, वंदना राय, दिलबर शाह, अब्दुल कयूम, नरेश राठी, अनीता देवी, दीपा देवी, योगेंद्र, शमशेर जंग, ललित बिष्ट, प्रीति देवी, बबीता देवी, मनोज घिल्डियाल, डा. अंबिका प्रसाद ध्यानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *