उत्तरकाशी/पुरोला। टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग के संबंध में पुरोला में प्राथमिक शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने और एनपीएस समाप्त कर ओपीएस बहाल करने की मांग उठाई।
वहीं, जिला मुख्यालय में शाखा भटवाड़ी के शिक्षकों ने तहसीलदार के माध्यम से राज्य सरकार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को भटवाड़ी शाखा अध्यक्ष यशपाल राणा और महामंत्री शरत महर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा का आधार है। इसलिए सरकार को ओपीएस को जल्द बहाल करना चाहिए। साथ ही उन्होंने लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की बाध्यता समाप्त करने की भी मांग उठाई। कहा कि उनकी दोनों मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को इन पर जल्द निर्णय लेकर समाधान करना चाहिए। इस मौके पर राजाराम नौटियाल, जय सिंह चौहान, राघवेंद्र उनियाल, दिनेश चौहान, वीरेंद्र सिंह, आनंद नेगी, कमलेश पुरी, विमला बगियाल, नौबर सिंह कठैत आदि मौजूद रहे। उधर, पुरोला में शिक्षक संघ सरकार के खिलाफ सांकेति धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ने केंद्र सरकार से नवीन पेंशन योजना (एनपीएस) समाप्त कर सभी शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग की। इस मौके पर शाखा पुरोला के अध्यक्ष त्रेपन सिंह रावत, सुरेंद्र चौहान, दलबीर रावत, सुखदेव नौडियाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पयाल, रघुबीर रावत, बृजमोहन सजवाण, बिजेंद्र रावत, बिंद्रा ठाकुर, कविता जैन, सुरेश शाह, मनोहर पंवार, कुलवंती, रजनी रावत आदि मौजूद रहीं।