जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वाणिज्य संकाय की ओर से राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिा में प्रिया व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
भाबर स्थित महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य अरविंद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी को अवश्य सफलता मिलती है। डा. विनय देवलाल ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियंका बिष्ट, अंजली रानी, प्रिया रावत, पोस्टर में प्रिया रावत, प्रियंका, सपना गौड़, निबंध प्रतियोगिता में प्रिया रावत, मानसी, प्रांजल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आकांक्षा, साक्षी, दिव्यांशु, स्पीच प्रतियोगिता में दिव्यांशु डबराल, हिमांशु नौटियाल, हिमांशु बलूनी, कविता पाठ में सौरभ सिंह, हिमांशु बलूनी, मानसी, नृत्य प्रतियोगिता में आकांक्षा, सपना गौड़, मानसी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। स्टोन पेंटिंग में अनिशा आर्य, शिवम नेगी, प्रियंका, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका बिष्ट, सपना गौड़, अकांक्षा, हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में सपना गौड़, आकांक्षा, अनिशा आर्य प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इस मौके पर डा. ऊषा सिंह, दीप्ति मैठाणी, गीता, सतकुमार, गिरीश चंद्र, कुसुम आदि मौजूद रहे।