कोटद्वार-पौड़ी

प्रियंका बिष्ट की कविता संग्रह क्षणिकाएं का हुआ विमोचन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नवोदित साहित्यकार प्रियंका बिष्ट की कविता संग्रह ‘क्षणिकाएं’ का विमोचन हो गया है। कविता संग्रह ब्ल्यू रोज की वेबसाइट के साथ ही अमेजान व फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है।
राजकीय इंटर कालेज कोचियार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कविता संग्रह का विमोचन प्रियंका बिष्ट की माता कलावती देवी, पिता आनंद सिंह व प्रभारी प्रधानाचार्य चंद्रमोहन ध्यानी ने किया। प्रधानाचार्य चंद्रमोहन ध्यानी ने कहा कि हमें अपने विद्यालय की छात्रा की उपलब्धि पर गर्व है। कहा कि विद्यार्थियों को भी जीवन में आगे बढ़ने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। प्रियंका बिष्ट ने कहा कि रचना संग्रह में सभी कविताएं भावपरक होने के साथ ही संवेदना व प्रगतिशीलता के भाव से युक्त हैं। मेरी मां, मैं हार नहीं मानूंगी, हमारा सपना चंद्रयान-3 पर विजय पाना, पौराणिक उत्तराखंड, भ्रष्टाचार का मायाजाल, घर का गौरव बेटियां, दहेज प्रथा, पंच प्रण, हमारा राष्ट्र भारत आदि रचनाएं नवोदित साहित्यकार की सोच, सामथ्र्य, समाज के प्रति जुड़ाव व संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती हैं। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष सत्यपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान कोचियार मंजू देवी पटवाल, ग्राम प्रधान संगलिया महिपाल रावत, पूर्व प्रधान महिपाल पटवाल, संजय बिष्ट, चंद्रमोहन नेगी, दिनेश जोशी, मनमोहन सिंह रावत, विनोद डबराल, उमेश्वरी, मौहम्मद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!