देश-विदेश

प्रियंका गांधी ने किया नारी शक्ति का आह्वान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली , एजेंसी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को सांप्रदायिकता और जातिवाद की राजनीति पर करारा हमला बोला। उत्घ्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी ने नारी शक्ति की एकजुटता का आह्वान करते हुए महिलाओं को उनकी ताकत का अहसास कराया और उनसे अपने मतदान की ताकत से सूबे की सत्घ्ता और सियासत में बदलाव लाने की अपील की। प्रियंका ने कहा कि यदि महिलाएं एकजुट हो जाएं तो उत्घ्तर प्रदेश क्घ्या पूरे देश की सियासत को बदल सकती हैं। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकारों पर भी जमकर हमला बोला। जानें उन्घ्होंने क्घ्या बातें कही़.़.
प्रियंका गांधी ने रविवार को कांग्रेस के महिला सशक्तीकरण महाअभियान के अंतरगत रायबरेली के रिफार्म्स क्लब में श्शक्ति संवादश् कार्यक्रम में भाग लिया। प्रियंका ने कहा कि महिलाएं बहुत जुल्म, अत्याचार सह चुकी हैं। अब और सहन नहीं करेंगी। देश की राजनीति को बदलने के लिए आधी आबादी को एकजुट होने की जरूरत है। दो साल पहले मुझे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। डेढ़ साल पूर्व उन्नाव में एक बेटी से दुष्कर्म हुआ, उसकी हत्या कर दी गई। उसके परिवारवालों को प्रताडिघ्त किया गया।
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि इसी तरह हाथरस में एक लड़की से दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उसके घरवालों को चेहरा तक नहीं देखने दिया, शव को रात में ही जला दिया। ललितपुर में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके परिवार की जिम्मेदारी महिलाओं पर आ गई। इन्हीं घटनाओं से मेरे मन में विचार आया कि महिलाओं के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या महिलाएं एकजुट नहीं हो सकतीं। उन्घ्होंने कहा कि महिलाएं जब मतदान करने जाएं तो उन्घ्हें वोट करें जो उनको सशक्त बनाने के लिए काम करते हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!