बिग ब्रेकिंग

प्रियंका गांधी ने देवभूमि से भरी चुनावी हुंकार, बोलीं- आपका पैसा बर्बाद कर रही भाजपा सरकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गजों के महारथी प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड दौरे पर पहुंची। यहां उन्होंने दून में एक कार्यक्रम में पार्टी का घोषणापत्र श्उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्रश् जारी किया। अब वे 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्रप्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उसे देखकर बेहद बुरा लगा रहा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। कहा मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं। सरकार पर हमला बोलना शुरू किया। कहा, भाजपा की सरकार उत्तराखंड में कुछ नहीं कर रही है। उत्तराखंड की महिलाओं को कहा, मैं समझती हूं आपके ऊपर अतिरिक्त बोझ होता है।
हरीश रावत बोले, उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया, दिए तो केवल तीन-तीन मुख्यमंत्री। प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा चरमराया हुआ है। इसलिए कांग्रेस ने हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया है। प्रदेश के पांच लाख परिवारों को आर्थिक सहायता देंगे। देश में गरीब को और गरीब बना दिया और चंद उद्योगपतियों को अरबपति बना दिया।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार कांग्रेस को मौका देगी। प्रीतम आगे बोले, कोरोनाकाल में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। वर्तमान सरकार को खनन और शराब माफिया चला रहे है। कांग्रेस सत्ता में आते ही लोकायुक्त नियुक्त करेगी ताकि जनता के प्रति सरकार कि जवाबदही तय होगी।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार जुमलेबाजी में माहिर है। सभी नेता जुमलेबाजी की यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकल रहे हैं। उन्होंने अपील की कि कांग्रेस को वोट दीजिए हर घर एक व्यक्ति को रोजगार देंगे।
इसके बाद पांच फरवरी को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। उनकी सभा देहरादून अथवा हरिद्वार में से किसी एक स्थान पर कराई जाएगी। उसी स्थान से उस सभा का सजीव प्रसारण भी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून पहुंचे। उन्होंने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।
प्रियंका गांधी ने परिवार को उत्तराखंड से जोड़ा
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों को नमन करने के साथ की। उन्होंने कहा कि उनके पिता, चाचा, भाई ने भी देहरदून से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को उत्तराखंड से बहुत पुराना नाता है। वह पिछले कई सालों से उत्तराखंड आती रहती हैं। लेकिन, पिछले पांच सालों में उत्तराखंड की हालत देखकर उन्हें बहुत दुख होता है।
घोषणापत्र की खास बातें
1 कांग्रेस की उत्तराखंड में सरकार बनते ही चार लाख सरकारी नौकरी, रिक्त पदों को भरने पर विशेष फोकस।
2 रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ।
3 सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित
4 पर्यटन को बढ़ावा देने को रणनीति बनाकर काम किया जाएगा।
5 पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 फीसदी पद रिजर्व।
6 पर्यटन पुलिस का गठन, स्थानीय लोगों को प्राथमिकता।
7 आशा-आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय डेढ़ गुणा बढ़ाया जाएगा।
8 कमजोर परिवार को सालाना 40 हजार की आर्थिक मदद।
9 स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस,ड्रोन से दवाइयां पहुंचाएंगे।
10 फल,सब्जी, दालें, तेल सहित खाद्य पदार्थों व महंगाई कंट्रोल करेंगे।
11 पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड-पे
12 स्नाकोत्तर छात्रों को पांच लाख रुपये तक क्रेडिट कार्ड
13 उत्तराखंड में लोकायुक्त व्यवस्था लागू होगी।
14 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लक कैडर व्यवस्था।
15 मेरे बुजुर्ग-मेरी तीर्थ योजना शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!