जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पौड़ी क्रांति के नायक स्व. कर्मवीर जयानंद भारती की स्मृति में शैल शिल्पी विकास संगठन द्वारा 6 सितंबर को शैल शिल्पी पराक्रम समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख बीना राणा मुख्य अतिथि होंगी। इस दौरान वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी को शैल शिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया जायेगा। गुरुवार को यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने दी।