Uncategorized

कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए प्रचार संबंधी टिप्स

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चमोली जिले के सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम स्वामी ने यहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए सोशल मीडिया में प्रचार संबंधी टिप्स दिए। स्वामी ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया की प्रचार में अहम भूमिका है। मंगलवार को एक निजी होटल में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के वो तमाम कार्यकर्ता जो सोशल मीडिया में सक्रिय रहते हैं, उन्हें चाहिए प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताओं को प्रमुखता और प्रभावी तरीके से रखे। यही नहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस द्वारा प्रदेश और देश में चलाई गई मनरेगा सहित अन्य बेहतर योजनाओं को भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए। स्वामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही हर राजनीतिक दल को सत्ता मिलती है। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे। इससे पूर्व स्वामी का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोशल मीडिया के चमोली जिलाध्यक्ष मनोज रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, कर्णप्रयाग के नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, गौचर के सुनील पंवार, पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, सेवादल यूथ के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, सुरेश डिमरी, हरेंद्र चौधरी, रामदयाल, वीरेंद्र मिंगवाल, संदीप चमोली, सुभाष रावत, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!