प्रतिष्ठानों में बेहतर तरीके से रखें अग्निशमन यंत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के प्रतिष्ठानों में लगे अग्निशमन उपकरणों की स्थिति जानी। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को उपकरणों को बेहतर स्थिति में रखने की चेतावनी दी गई।
रविवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने देवी रोड स्थित बड़े प्रतिष्ठानों में लगे अग्निशमन उपकरणों की स्थिति जानी। प्रतिष्ठान संचालकों को उपकरणों को बेहतर स्थिति में रखने के सख्त निर्देश दिए गए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ने कहा कि आग लगने की घटनाओं को समय पर रोका जाएं इसके लिए उपकरणों का बेहतर स्थिति में होना अतिआवश्यक है। प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को उपकरण के प्रयोग की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को डेमो के माध्यम से आग लगने की घटनाओं व उसपर काबू पाने के तरीके भी बताए।