सड़क को लेकर सहसपुर विधायक आवास पर धरना

Spread the love

देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को माहौल गरमा गया। उक्रांद के पदाधिकारी निरंजन चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के आवास पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि संबंधित सड़क के निर्माण के लिए विधायक की संस्तुति नहीं दिए जाने के कारण शासन स्तर पर भी प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पा रहा है। (यह आरोप प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि जब लोगों की बात नहीं सुनी गई तो वे विधायक आवास पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *